खेतासराय। नगर के जोगियाना वार्ड में मस्जिद के सामने रविवार की रात असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर के जोगियाना वार्ड निवासी डबलू (20) रविवार रात बाइक से खेतासराय-शाहगंज मार्ग पर गोरारी की तरफ जा रहा था। रात करीब नौ बजे जोगियाना मस्जिद के पास लबे सड़क बाइक असंतुलित होकर गिर गया। उसे गंभीर चोर्टें आइं। उसे नगर के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही डबलू की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए और सोमवार की दोपहर बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। डबलू खेतासराय बाजार में एक दुकान पर काम करता था।