भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खेलकूद की पुरानी परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से भूले बिसरे खेल का आयोजन किया जा रहा है। 13 दिसंबर को सिगरा स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों काशीवासियों को अपना खेल दिखाने का मौका मिलेगा। इसमें पंजीकरण निशुल्क है और विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट सहित अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
ऑन द स्पॉट भी करवा सकेंगे पंजीकरण
भूले बिसरे खेल में क्यूआरकोड से पंजीकरण करवाया जा सकता है। किन्हीं कारणवश अगर इस तरह पंजीकरण नहीं हो पाता तो 13 दिसंबर को सिगरा स्टेडियम में ऑन द स्पॉट पंजीकरण भी करवाया जा सकता है। इसके लिए शनिवार सुबह 7 बजे तक स्टेडियम में पहुंचना होगा।
ये 11 खेल होंगे
आयोजन में 11 खेल होंगे। इनमें रस्साकसी, कबड्डी, लेमन रेस, तीन टांग रेस, सैक रेस, पंजा कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, 100 मीटर रेस, रस्सौकूद, कंचा, रिंग रेस शामिल हैं।
चौकाघाट में खुलेगा स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन
चौकाघाट में आबकारी कार्यालय के पास स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण होगा। जो स्वच्छता की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि होगी। इससे कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से मुक्ति मिलेगी। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जमीन की तलाश कर ली थी। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि यहां पर ट्रांसफर स्टेशन के जरिये कूड़ाघरों को समाप्त करने की योजना को मूर्त रूप में लाएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार आदमपुर और कोतवाली जोन के कूड़ा घरों को समाप्त किया गया है।