फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया होगी सरल

Wed, 22 Apr 2015 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती होगी और भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। मंगलवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में तीन घंटे चली बीएचयू की नवगठित कार्यकारिणी परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। शताब्दी समारोह में पुरातन छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनििश्चत करने और इसके लिए कमेटियां बनाने का फैसला लिया गया। यूनेस्को चेयर फार पीस को पूर्ण अनुमोदन कमेटी ने दिया है।
विज्ञापन


वर्तमान में शिक्षक चयन के अभ्यर्थियों को संकाय और चयन समिति के सामने प्रेजेेंटेशन देना पड़ता है। अब केवल चयन मंडल के सामने ही प्रजेंटेशन देना होगा। यूनेस्को चेयर फार पीस को पूर्ण अनुमोदन प्रदान करने का निर्णय लिया गया। ग्रंथालय कर्मचारियों और डॉक्टरों की नियुक्ति का अनुमोदन किया गया। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डा. ओमशंकर, प्रो. विनय कुमार सिंह और प्रो. रामाश्रय सिंह के निलंबन पर भी चर्चा हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें