बीएचयू पीएचडी में इस साल पहली बार चार संबद्ध कॉलेजों को शामिल करने का फैसला लिया गया है। हालिया एकेडमिक काउंसिल की बैठक में फैसले पर मुहर लगाया गया था। बताया गया था कि डीएवी पीजी कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, राजघाट के वसंत कन्या महाविद्यालय और कमच्छा के वसंत कॉलेज में नई व्यवस्था लागू होगी। चयनित पीएचडी छात्रों की प्री-पीएचडी बीएचयू मेन कैंपस के संबंधित विभाग में होगी। वहीं, बाकी कोर्स वर्क, रिसर्च, लैब वर्क और क्लासेज कॉलेजों में चलेंगी। सिर्फ परीक्षाएं ही बीएचयू में होंगी।
ये व्यवस्थाएं होंगी
- हर तरह का वित्तीय भार कॉलेज ही वहन करेगा।
- कॉलेज के किसी भी छात्र को बीएचयू की ओर से फेलोशिप नहीं मिलेगी।
- कॉलेज खुद ही उनके फेलोशिप की व्यवस्था करेगा।
- हेल्थ केयर, लाइब्रेरी और हॉस्टल जैसी सुविधाओं के लिए बीएचयू पर क्लेम नहीं किया जा सकता।
- कॉलेज सुपरवाइजर से बात करके पीएचडी स्कॉलर्स को सीटिंग अरेंजमेंट कराएंगे।
- थीसिस की फीस बीएचयू में जमा की जाएगी।