फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में 28 सितंबर से होंगी प्रवेश परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार छह दिन में ही प्रवेश परीक्षाएं करा ली जाएंगी।
विज्ञापन

28 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्रवार अभ्यर्थियों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। जेएनयू, डीयू की तर्ज पर ही इस बार बीएचयू में भी एनटीए की ओर से परीक्षा कराई जा रही है। यूजी, पीजी के लिए छह सितंबर तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। बीएचयू की वेबसाइट पर अब एनटीए की ओर से जारी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम भी अपलोड कर दिया गया है। 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक तीन शिफ्टों में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। बीएचयू में हर साल देश भर से पांच लाख से अधिक विद्यार्थी आवेदन करते हैं। कोरोना काल में होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर विशेष निगरानी की जाएगी।
देश भर में बनाए गए 185 केंद्र
बीएचयू में दाखिले के लिए यूपी में 23 केंद्र समेत देश भर में कुल 185 केंद्र बनाए गए हैं, जहां छात्र परीक्षा देंगे। यूपी में वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बलिया, बरेली, बस्ती, देवरिया, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, ग्रेटर नोएडा, झांसी, कानपुर, खलीलाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सीतापुर में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

तीन नए कोर्स में प्रवेश ले सकेेंगे अभ्यर्थी
इस बार अभ्यर्थी तीन नए कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। बीएचयू की ओर से इस बार कृषि विज्ञान संस्थान के तहत बीटेक इन डेयरी टेक्नालॉजी और फूड टेक्नालॉजी का कोर्स शुरू किया गया है। जबकि बीवॉक इन कंप्यूटर अप्लीकेशन भी नए कोर्स के रूप में शुरू हो रहा है। इसमें बीवॉक इन कंप्यूटर अप्लीकेशन को दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र के तहत चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें