परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन करने वाले 42 से ज्यादा विद्यालयों का नहीं हो पाया सत्यापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों का भौतिक सत्यापन जांच समिति की ओर से किया जा रहा है। 17 नवंबर सत्यापन की रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि थी। समय सीमा बीत जाने के बाद भी 42 से ज्यादा विद्यालयों का सत्यापान नहीं हो पाया है। सोमवार को बोर्ड की वेबसाइट पर रिपोर्ट अपलोड करने का अंतिम दिन है।
डीआईओएस कार्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में केंद्रीय कारागार समेत कुल 404 विद्यालयों ने केंद्र बनने के लिए आवेदन किया है। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि समिति की ओर से सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। कुछ विद्यालय रह गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।