फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU कुलपति के 'महामना रुपयों का पेड़ लगाते तो...' वाले वायरल ऑडियो पर बोली कांग्रेस- BJP-RSS मानसिकता सामने आ गई

Fri, 21 Aug 2020 07:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते बीएचयू के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्र और कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के बीच अस्पताल के शुल्क संबंधी बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को कैंपस का माहौल गरम रहा। कुलपति के बयान के विरोध में छात्रों ने कुलपति आवास, सेंट्रल आफिस और छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कुलपति के वायरल आडियो में जारी बयान की छात्र संगठनों के साथ ही कांग्रेस ने भी निंदा की। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर कुलपति से मिलने आवास पर गए छात्रों ने नारेबाजी कर गेट पर हंगामा किया। सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय पहुंचे और छात्रों को मनाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अड़े रहे। उधर, छात्र अधिष्ठाता आफिस पर भी प्रदर्शन कर छात्रों ने ज्ञापन दिया। छात्रनेता अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने सिंह द्वार पर भिक्षाटन किया। कहा कि पैसा कुलपति को भेंट किया जाएगा। इस दौरान अनुपम शुक्ला, शशांक यादव, आलोक सिंह, दिनेश मिश्रा, दुष्यंत चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

सेंट्रल आफिस पर एनएसयूआई का धरना महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ महामंत्री ऋषभ पांडेय के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीएचयू सेंट्रल आफिस पर छात्रों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। उन्होंने कुलपति के बयान की निंदा की। इस दौरान ऋषभ पांडेय, शशांक सिंह, पवन सिंह, प्रभु पटेल, विकास चौबे, अभिषेक सोनकर आदि मौजूद रहे।

पुतला फूंकने की कोशिश पर नोकझोंक सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव अमन यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता बीएचयू गेट पर कुलपति का पुतला फूंकने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान विकास, राहुल देव, कुंवर विक्रम सिंह, सतीश, सुमित आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें