वाराणसी। बीएचयू स्थित अटल इनक्यूबेशन सेंटर में आयोजित इंस्पेशन हंट कार्यशाला में युवाओं ने लीडरशिप और इनोवेशन से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं। साथ ही अलग-अलग समस्याओं के समाधान का विकल्प भी बताया। कार्यशाला में आए सुझावों के आधार पर ही आने वाले दिनों में धीरे-धीरे समाधानों के लिए स्टार्ट अप भी तैयार किए जाएंगे।
सेंटर में स्पांसरिआ की मीनाक्षी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य कार्याधिकारी पारितोष त्रिपाठी ने युवाओं को लीडरशिप और इनोवेशन से जुड़ी जानकारी दी। स्पांसरिआ के सीईओ अभिषेक श्रीवास्तव ने समस्या समाधान के गुर सिखाए। कार्यक्रम में युवाओं ने जनसमस्याओं के समाधान का विकल्प तलाशा और लोगों को इस बारे में बताया। कार्यक्रम अंकिता, वैष्णवी, दिव्या, सुमित, अविनाश आदि ने इनोवेशन के बारे में विस्तार से चर्चा की। अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिभागियों को विभिन्न स्टार्टअप्स और कंपनियों द्वारा इंटर्नशिप भी प्रदान की जाएगी।