फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल की पहली ग्रीन बिल्डिंग बन रही बीएचयू परिसर में

Fri, 20 Mar 2015 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में पूर्वांचल की पहली ऐसी ग्रीन बिल्डिंग बनाई जा रही है, जो सौर ऊर्जा से जगमगाएगी। इस भवन में न बाहर की गर्मी का एहसास होगा और न ही ठंड का। ये भवन पूरी तरह से भूकंपरोधी तकनीक पर बनेगा। पानी को रिसाइकल कर उसका बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। स्वतंत्रता भवन के बगल में पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के निर्माणाधीन भवन में ये सारी खूबियां होंगी। संस्थान की इस बिल्डिंग को गृहा (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटैट असेस्मेंट) ने चार रेटिंग दी है।
विज्ञापन


बता दें कि गृहा द्वारा रेटिंग की अधिकतम सीमा पांच है। संस्थान के निदेशक प्रो. एएस रघुवंशी ने बताया कि संस्थान की ये बिल्डिंग पूर्वांचल की पहली प्रमाणित ग्रीन बिल्डिंग होगी। प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में यह भवन चार मंजिला बनाया जाएगा। इस भवन की लागत 18.83 करोड़ रुपये निर्धारित है। इस बारे में गुरुवार को स्वतंत्रता भवन के सीनेट हाल में संस्थान के अधिकारियों के साथ केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बैठक की। इस बैठक में बीएचयू के वित्ताधिकारी अभय ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रीन बिल्डिंग केे निर्माण केे बारे में सीपीडब्ल्यूडी के अफसरों से जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें