फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू यूजी : सिर्फ 22 घंटे में तीन हजार से ज्यादा दाखिले, पहली बार दशमलव के सात अंकों तक जारी हुए कटऑफ

Sun, 10 Aug 2025 01:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में स्नातक में 22 घंटे में ही 3062 छात्र और छात्राओं को एडमिशन मिल गया। यहां पहली बार दशमलव के सात अंकों तक कटऑफ जारी हुए। दशमलव में स्कोर आने से सीट आवंटन में आसानी और पारदर्शिता होगी।                                              
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के मात्र 22 घंटे में ही 3062 छात्र और छात्राओं को एडमिशन मिल गया। आठ अगस्त की रात 8 बजे से से लेकर 9 अगस्त शाम 6 बजे तक इतने अभ्यर्थियों ने अपनी यूजी सीट आवंटित करा ली। पहले दिन 3100 से ज्यादा अभ्यर्थियों को दाखिला मिल चुका है। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल इतने ही उम्मीदवारों ने फीस जमा कर सीट लॉक करा दिया है।

विज्ञापन


पहली सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 11अगस्त रात 11 बजकर 59 मिनट तक दी गई है। वहीं सभी के लॉगिन पर फीस जमा करने का लिंक भी आया है। उसी पर क्लिक कर पेमेंट किया जाना है। पहली बार ऐसा देखा गया कि 85 पेज में बीएचयू के सारे विषयों का यूजी कट ऑफ दशमलव में जारी किया गया है। जबकि पिछले सभी कट ऑफ पूर्णांक में आते रहे हैं। वहीं दशमलव में सात अंक तक स्कोर का मान निकाला गया है। यानी इस बार सीटों के आवंटन में काफी अंकों की बारीकियों को प्रमुखता दी गई है।

इसके पीछे वजह एनटीए का स्कोर कार्ड रहा। इस बार के स्कोर कार्ड में दशमलव में अंक जारी हुए, जिससे सीटों के आवंटन में क्रम की व्यवस्था बनी रहेगी। यदि पांच अभ्यर्थी एक समान अंक पाए हो और सीटें सिर्फ तीन ही बची हो तो ऐसे में दशमलव अंक वाले स्कोर से सीट आवंटित करने में आसानी होगी। इससे पारदर्शिता भी बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी का कट ऑफ 28 अंक से लेकर 600 अंकों से ज्यादा चला गया है। संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के जैन दर्शन और वैशेषिक से शास्त्री में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग का कट ऑफ 28.7454563 अंक तक आ गया। वहीं रेडियोथेरेपी एंड रेडिएशन थेरेपी में स्नातक का कट ऑफ 651.9040551 अंक तक चला गया।

दूसरा सबसे ज्यादा कट ऑफ कृषि विज्ञान से स्नातक में 637.4223211 अंक तक आया। इसके बाद 632.3830063 अंक के साथ रेडियो डायग्नोसिस विषय का कटऑफ रहा। सांख्य योग के साथ धर्मागम विभाग में सामान्य वर्ग से शास्त्री का कट ऑफ 32.4220262 अंक आ गया। इस संकाय में सबसे ज्यादा कटऑफ 226.0315166 स्कोर साहित्य और व्याकरण में स्नातक ऑनर्स विषय का रहा।

18 तक चलेगा प्रवेश
यूजी के पहले राउंड में प्रवेश 11 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद दूसरे राउंड में 12 अगस्त से दाखिला शुरू हो जाएगा। वहीं 14 से तीसरा और 18 से चौथा राउंड शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें