फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : फाइन आर्ट्स में प्रवेश के लिए दो परीक्षा रेडियोथैरेपी में मैथ-बायो दोनों को मौका, जानें खास

Wed, 05 Mar 2025 01:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एनटीए ने 1 मार्च से यूजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएचयू में प्रवेश की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के विषयों और सीटों को लेकर काफी कन्फ्यूजन है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने अभी तक सीटों का ब्योरा नहीं जारी किया है, लेकिन नए कोर्स की प्रवेश परीक्षा में किन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे, ये विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा म्यूजिक और फाइन आर्ट्स के यूजी कोर्स में दो प्रवेश परीक्षाएं होंगी। ऑनलाइन सीबीटी मोड में परीक्षा  के अलावा प्रैक्टिकल भी होंगे। दोनों के नंबरों को जोड़कर मेरिट तय किया जाएगा। 

विज्ञापन


मेडिकल टेक्नोलॉजी (रेडियोथैरेपी) और मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी से बीएससी में प्रवेश परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों के विषयों की लिस्ट जारी कर दी गई है। मेडिकल टेक्नोलॉजी कोर्स में मैथ और बायो दोनों स्ट्रीम से 12वीं करने वालों को प्रवेश के लिए योग्य माना गया है। 

पीसीएम या पीसीबी यानी कि फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ या फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी ग्रुप आएगा। मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी कोर्स में सिर्फ पीसीबी ग्रुप चाहिए। 
विज्ञापन


बीवोक में हैं 6 कोर्स : बीवोक में फैशन टेक्नोलॉजी और परिधान डिजाइनिंग, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी-टूरिज्म मैनेजमेंट, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी और रिटेल एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट के कोर्स कर सकते हैं। 

22 मार्च तक आवेदन का मौका : एनटीए की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी एडमिशन के लिए 22 मार्च तक आवेदन का मौका है। 24 से 26 मार्च तक ऑनलाइन करेक्शन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षाएं 8 मई से एक जून तक चलेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

इन कोर्स में जुड़ेगा प्रैक्टिकल 
आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा और वसंता वुमेन कॉलेज राजघाट में म्यूजिक में स्नातक कोर्स की शुरुआत की जाएगी। बीएचयू के मेन कैंपस के कोर्स के अनुसार ही प्रवेश परीक्षा होगी। साथ ही एक प्रैक्टिकल परीक्षा भी होगी। सीयूईटी यूजी और प्रैक्टिकल का स्कोर जुड़कर रिजल्ट जारी होगा। 

फूड और डेयरी टेक्नोलॉजी के कोर्स भी शामिल 
सबसे ज्यादा बीए के 30 कोर्स, बीएससी के 13, शास्त्री में 13, बीकॉम के दो, बीएफए में 4, बीपीए के चार और बीवॉक के 6 कोर्स में प्रवेश होगा। फूड टेक्नोलॉजी और डेयरी टेक्नोलॉजी, एलएलबी कोर्स शामिल किया गया है। सभी कोर्स में प्रवेश की योग्यता और प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के विषयों को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें