फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में कामकाज छोड़कर, धरने पर बैठे एमटीएस कर्मचारी

Tue, 03 Sep 2019 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धरना देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रामा सेंटर में कार्यरत एमटीएस कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया है। अस्पताल का मेन गेट बंद कर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने वेतन दिलाने के साथ ही इसमें हो रही कटौती को बंद कराने की मांग की है।

विज्ञापन


उधर गेट बंद होने से दूर दराज से आए मरीजों, परिजनों को ओपीडी तक जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर ओपी राय ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी तुरंत कार्रवाई पर अड़े रहे।

कर्मचारियों ने बताया कि जितने पर नियुक्ति हुई थी कंपनी की ओर से उसमें से कटौती की जाती है। वह भी समय से नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जुलाई से वेतन नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें