फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप लूटने के बाद चालक की हत्या कर शव सिद्धनाथ दरी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद (वाराणसी)। कछवा रोड सब्जी मंडी से मालवाहक पिकअप की बुकिंग कर बदमाशों ने उसे लूट लिया। इसके बाद चालक की हत्या कर उसका शव मिर्जापुर जिले के चुनार थाना के सक्तेशगढ़ स्थित सिद्धनाथ दरी में फेंक दिया। चालक के पिता की तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के हंडिया थाना के कुड़कुड़ा गांव निवासी रामबाबू मिश्र (30) अपने पिकअप में सामान लाद कर 30 अगस्त को कछवा रोड सब्जी मंडी आया था। कछवा रोड सब्जी मंडी से रामबाबू ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि राजू और प्रहलाद चुनार से भुट्टा लाने के लिए बुकिंग कराए हैं। इसके बाद रामबाबू का मोबाइल बंद हो गया और उसका पता नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी रामबाबू का पता नहीं लगा तो उसके पिता भोलानाथ मिश्र ने एसएसपी को प्रकरण से अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर रविवार की रात बड़ागांव थाने में रामबाबू के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।
उधर, इससे पहले चौक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे दो युवकों को पिकअप के साथ पकड़ा। कछवा रोड सब्जी मंडी से पिकअप गायब होने की जानकारी मिलने पर दोनों युवकोें को चौक पुलिस ने मिर्जामुराद थाने को सौंप दिया। पिकअप से रामबाबू का मोबाइल बरामद किया गया है। वहीं, मिर्जामुराद पुलिस रामबाबू की खोजबीन कर रही थी कि सोमवार को सक्तेशगढ़ स्थित सिद्धनाथ दरी में युवक का क्षतविक्षत शव मिलने की सूचना मिली। रामबाबू के परिजनों और मिर्जामुराद पुलिस ने शव की शिनाख्त की। इस संबंध में इंस्पेक्टर मिर्जामुराद वैभव सिंह ने बताया कि वारदात से जुड़े नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें