फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Semester Exam 2025: बीएचयू में 24 नवंबर से छह दिसंबर तक बीए-बीएससी की सेमेस्टर परीक्षाएं, पढ़ें- शेड्यूल

Fri, 14 Nov 2025 03:59 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

BHU Semester Exam 2025: बीएचयू और सभी संबंद्ध कॉलेजों में 24 नवंबर से बीए और बीएससी ऑनर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। विज्ञान संकाय के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू और सभी संबंद्ध कॉलेजों में 24 नवंबर से बीए और बीएससी ऑनर्स की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी जो कि छह दिसंबर तक चलेंगी। विज्ञान संकाय के पांचवें सेमेस्टर के छात्र और छात्रा दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे और दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक परीक्षाएं देंगे। 

विज्ञापन


बीएचयू के मुख्य परिसर में सभी विभागों और डीएवी के मल्टी परपज हॉल में इस कोर्स की परीक्षा होगी। दूसरी ओर आर्य महिला पीजी कॉलेज, वसंता कॉलेज फॉर वुमेन राजघाट, वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा, डीएवी पीजी कॉलेज और एमएमवी के क्लासरूम में सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। 

24 नवंबर, 26 नवंबर, 28 नवंबर, एक दिसंबर , तीन दिसंबर, पांच दिसंबर और छह दिसंबर को परीक्षाएं दोनों पालियों में होगी। जिन छात्र और छात्राओं के पास प्रवेश पत्र नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रधानाचार्य या प्रमुख की ओर से हस्ताक्षरित वैध पहचान पत्र लाना होगा। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने प्रवेश पत्र के अनुसार संबंधित प्रश्नपत्रों में परीक्षा की तिथियां सुनिश्चित करें। इनमें उन्हें उपस्थित होना है। परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल परीक्षा नियंत्रक से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें