फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बिगड़े माहौल के लेकर कालीपट्टी बांधकर उतरे शिक्षक-अधिकारी

Mon, 25 Sep 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कालीपट्टी बांधकर उतरे शिक्षक-अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में तीन दिन से बिगड़े माहौल को लेकर अब यहां के शिक्षक विश्वविद्यालय के समर्थन में आगे आए हैं। रविवार को आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय के नेतृत्व में दिन में जहां मालवीय भवन से सिंह द्वार तक शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान परिसर को अराजकतत्वों से मुक्त करने की शपथ भी ली। शाम मालवीय भवन से कैंडल मार्च निकाला गया।  शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने और इसके शैक्षिक माहौल को दूषित करने के विगत कुछ दिनों के घटनाक्रम से वह चिंतित  हैं।

यह जानकर ठेस पहुंची है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सिंहद्वार पर प्रदर्शन और धरने की आड़ में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा की पवित्रता को दूषित करने का प्रयास किया। महामना की प्रतिमा पर कालिख पोतने की घृणित कोशिश की गई।
विज्ञापन


पूरा विश्वविद्यालय इस घटना से क्षुब्ध है। महामना की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ के इस कुत्सित प्रयास को हम कभी माफ  नहीं कर सकते। उधर शाम को मालवीय भवन से कैं डल मार्च निकाला गया। 
Trending Videos

बीएचयू बवाल की जांच के लिए अखिलेश यादव ने बनाई कमेटी

bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में हुए बवाल की जांच के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने नौ सदस्यीय समिति बनाई है। कमेटी में शतरुद्र प्रकाश (एमएलसी), रामबृक्ष सिंह यादव (एमएलसी), प्रभु नारायण सिंह यादव (विधायक), लीलावती कुशवाहा (एमएलसी), गीता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष-महिला सभा, राहुल सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष-छात्र सभा, दिग्विजय सिंह देव, प्रदेश अध्यक्ष- छात्र सभा, पीयूष यादव, जिलाध्यक्ष-सपा,वाराणसी, राजकुमार जायसवाल महानगर अध्यक्ष को शामिल किया गया है।

कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में राजकुमार जायसवाल ने सारे तथ्यों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को अवगत कराया।

अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने समाजवादी पार्टी, कार्यालय पर आपात बैठक की जिसमें वक्ताओं ने बीएचयू के दमनकारी रवैये की घोर निंदा की। मनोज राय धूपचंडी ने कटाक्ष किया  कि निर्दोष छात्राओं पर रात में लाठी ??..क्या यही है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 56 इंच की छाती??। 
विज्ञापन

मानवाधिकार और महिला आयोग को दी जाएगी घटना की जानकारी

bhu - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में छात्र-छात्राओं पर हुआ लाठीचार्ज के विरोध संयुक्त संघर्ष समिति के रामकटोरा स्थित पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह के आवास पर पर बैठक हुई। बैठक में मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराकर जांच करवाने का फैसला लिया गया।

बैठक में छेड़खानी के सवाल पर पिछले तीन दिनों से आंदोलनरत छात्राओं से कुलपति द्वारा बात न किए जाने को घटिया मानसिकता का परिचायक बताया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय से जुड़े सभी दलों के पूर्व छात्रनेताओं का जल्द ही एक बड़ा सम्मेलन बुलाकर महामना के सपनों को तार तार करने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस घटना के विरोध में 26 सितंबर को भारत माता मंदिर में प्रतीकात्मक उपवास रखने का निर्णय लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें