आईएमएस बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टर की मौत से साथी काफी दुखी हैं। जूनियर डॉक्टर का शव प्रयागराज में मिलने के बाद से ही छात्र सहमे हैं। चर्चा है कि प्रयागराज की पुलिस ने उसके कमरे से उसका टेबलेट और उसके एक दोस्त का मोबाइल कब्जे में लिया है।
आईएमएस बीएचयू के सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टर का शव तीन दिन बाद प्रयागराज में यमुना में बरामद हुआ है। इधर छात्र की मौत सूचना मिलने के बाद से उसके दोस्त बहुत दुखी हैं। दो दिन पहले ही उसका कमरा सील कर दिया गया था। चर्चा है कि प्रयागराज की पुलिस ने उसके कमरे से उसका टेबलेट और उसके एक दोस्त का मोबाइल कब्जे में लिया है। अब कॉल डिटेल और पुलिसिया कार्रवाई का इंतजार है। जिससे कुछ हद तक घटना की वजह के पता चल सकती है। सुश्रुत हॉस्टल में खुदकुशी की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
बीएचयू के डरमेटोलॉजी विभाग में जूनियर रेजिडेंट डॉ. सौरभ अहिरवार सुश्रुत हॉस्टल में कमरा नंबर 409 में रहता था। तीन दिन पहले ही वह अपने हॉस्टल से निकला। हॉस्टल के छात्रों के अनुसार सौरभ ने हॉस्टल में ही 13 मार्च को एक छात्र से हेलमेट मांगा और बोला कि जल्द आ जाऊंगा। मूलरूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर का रहने वाले डॉ. सौरभ के इस कदम से उसके दोस्त बहुत दुखी हैं। उसके यमुना में कूदने की सूचना मिलने के बाद से ही तीन छात्र डॉ. कपिल, यशवंत कुमार रेड्डी और राजकुमार प्रयागराज गए। यहां पुलिस के साथ दिन रात रहकर अपने दोस्त को खोजने में मदद की।
रविवार दोपहर में जैसे ही डॉ. सौरभ का शव मिला, उसको देख दोस्त फफक कर रो पड़े। वह यही कहते रहे कि दोस्त ने कभी कोई परेशानी नहीं बताई। हॉस्टल में सौरभ के कमरे अगल बगल रहने वाले जूनियर डॉक्टर परेशान हैं। इधर बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि मेडिकल छात्र का शव मिलने की सूचना पुलिस से मिली। हॉस्टल का उसका कमरा पुलिस और परिवारवालों की मौजूदगी में ही सील किया गया है। इस मामले में पुलिस जो भी जानकारी मांगेंगी, उसको दिया जाएगा।
विज्ञापन
अब तक हुई यह घटना
23 जून 2019-आईएमएस बीएचयू के ओल्ड मेडिकल हॉस्टल में रहने वाली नेत्र रोग विभाग की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी।
14 जून 2020-आईएमएस बीएचयू के धनवंतरि हॉस्टल में रहने वाले छात्र नवनीत पराशर ने मिर्जापुर जाकर जान दी थी।