बीएचयू में शुरू हुए 55 स्पेशल कोर्स के दाखिले में से करीब 20 कोर्स आध्यात्म और आयुर्वेद से जुड़े हैं। इसमें धर्म, कर्मकांड, योग, प्रसव विज्ञान, मैटर्नल हेल्थ केयर, वैदिक गणित जैसे सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। सबसे सस्ता कोर्स 1200 रुपये और सबसे महंगी फीस तीन लाख रुपये सालाना है। कई कोर्स ऐसे हैं जिनमें एक भी छात्र ने दाखिला ले लिया तो भी कोर्स बंद नहीं होगा। हालांकि इन कोर्स में बीएचयू के बाहर का छात्र प्रवेश नहीं पा सकता।
कर्मकांड में एक साल के डिप्लोमा कोर्स की फीस 8000 रुपये है। इसमें 32 सीटें हैं लेकिन 10 अभ्यर्थियों के भी दाखिले हो गए तो भी कोर्स चलाया जाएगा। इसके अलावा आध्यात्म में वैदिक साइंस, वैदिक गणित, वैदिक न्यायशास्त्र, ज्योतिष-वास्तु शास्त्र, पाणिनी व्याकरण आदि में एक साल और योग शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा कोर्स है। इन सबकी सालाना फीस 10 हजार रुपये है।