छात्रों का आरोप है कि चाय विक्रेता के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक ने मारपीट की। इससे बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक राय का सिर फट गया। उधर, दुकानदारों के मुताबिक छात्रों ने तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद दर्जनों छात्र लाठी डंडे लेकर सिंहद्वार पहुंचे और गेट बंद कर धरने पर बैठ गए।
वह मारपीट करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर मौके पर लंका, भेलूपुर, मंडुवाडीह थाने की फोर्स पहुंची और छात्रों को मनाने की कोशिश की। कुछ समय बाद पहुंचे एसपी सिटी ने बातचीत कर छात्रों को शांत कराया। छात्रों के हंगामे के कारण सिंहद्वार से करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा।