शाम को करीब साढ़े पांच बजे चौकी इंचार्ज सादे वेश में दुकान पर पहुंचा। जैसे ही रुदल कुमार ने रंग लगी दो-दो हजार की दस नोट चौकी इंचार्ज के हाथ में दिया, वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे घेर लिया और चौकी इंचार्ज का हाथ पानी से धुलवाया, जिससे नोट में लगा रंग उभर गया। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। टीम चौकी इंचार्ज को वाहन से नंदगंज थाना पर लाई। यहां पर पीड़ित रुदल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चौकी इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट किया। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी सुरेंद्रनाथ दुबे ने बताया कि पीड़ित रुदल की शिकायत पर हंसराजपुर चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
टीम में एसएसआई संतोष कुमार दीक्षित, आरक्षी नरेंद्र सिंह, विजयनारायण प्रधान, सुशील यादव, सुमित कुमार भारती, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, आरक्षी चालक अश्विनी पांडेय शामिल थे। टीम आरोपी चौकी इंचार्ज को लेकर वाराणसी चली गई।