फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं मानी छात्रों की ये मांगें, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र

Wed, 25 Sep 2019 12:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में छात्रसंघ बहाली, लाइब्रेरी को 24 घंटे खोले जाने, हॉस्टल की सुविधा सहित 11 सूत्रीय मांगों के लिए मंगलवार को छात्र भूख हड़ताल पर बैठे रहे। भगत सिंह छात्र मोर्चा के बैनर तले बैठे छात्रों ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि पूर्व में ज्ञापन देने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्र अधिष्ठाता कार्यालय के सामने बैठे छात्रों ने छात्रसंघ बहाली के साथ ही शिक्षक और कर्मचारी संघ बहाली की मांग की।

छात्रों ने मांग की कि सभी छात्र-छात्राओं को हॉस्टल आवंटित करने, लाइब्रेरी को 24 घंटे खोलने, नई पुस्तकें मंगाने, लाइब्रेरी में सीटों की संख्या 1000 करने, सभी विभागों, संकायों और शौचालय बनाने, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने, महिला छात्रावासों में कैंटीन की व्यवस्था, नवीन हॉस्टल में एक रूम में दो से अधिक छात्राओं का आवंटन बंद किए जाने आदि मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ जहां लाइब्रेरी में सीटों के लिए मारामारी हो रही है, वहीं हॉस्टल न मिलने से छात्र बाहर किराए पर रहने को मजबूर हैं। इन सबके लिए छात्रसंघ का होना बहुत जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें