फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 03 Jan 2020 09:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
छात्रों ने चलाया हस्ताक्षार अभियान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में विश्वनाथ मंदिर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। विश्वविद्यालय के सभी 16 संकायों एवं चार संस्थानों के छात्रों द्वारा टोली बनाकर छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया।

विज्ञापन


जागरुकता के दौरान छात्रों के द्वारा संकल्प लिया गया कि इस माह को सीएए जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा। छात्रों ने तय किया कि अराजक तत्वों द्वारा फैलाए गए झूठ को जड़ से समाप्त कर सच्चाई को सामने लाया जाएगा।

इस दौरान शशांक सिंह, मृत्युंजय तिवारी आजाद, अभिषेक काली, वैभव, अवनिंद्र, मनीष गुप्ता, उत्कर्ष, अविनाश यादव, नित्यानंद, अभिषित, विवेक, अंशुमान, छोटू, अशेष, अनिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें