फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू के छात्रों ने उठाया इलाज, टीकाकरण का मुद्दा

Sat, 08 May 2021 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कुलपति को पत्र भेजकर स्वास्थ्य संकुल पर जांच, दवा, ऑक्सीजन की व्यवस्था की मांग की
कहा- बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी, ट्रामा सेंटर, अस्थायी अस्पताल में बेड आरक्षित किए जाएं
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना काल में बीएचयू के छात्रों ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दा उठाया है। इसके लिए छात्रों ने कोरोना संक्रमण की स्थिति में बेहतर इलाज के साथ ही समय पर सभी का टीकाकरण कराने की मांग भी कुलपति से की है।

विज्ञापन


कुलपति को लिखे पत्र में बीएचयू छात्र मृत्युंजय तिवारी और अभिषेक कुमार सिंह ने बताया है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए परिसर के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए उनके स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही छात्र स्वास्थ्य सेवा संकुल और कर्मचारी स्वास्थ सेवा संकुल पर दवाओं की उपलब्धता के साथ ही 24 घंटे खोले जाने पर भी फैसला लेना चाहिए।

छात्रों ने बताया कि बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, ट्रामा सेंटर के साथ ही एंफीथिएटर मैदान में बन रहे कोविड अस्थायी अस्पताल में भी अनिवार्य रूप से बीएचयू के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के लिए बेड आरक्षित किए जाएं, जिससे कि उन्हें जरूरत पड़ने पर परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही निर्धारित  स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित हो।  छात्रावासों में भी सैनिटाइजेशन की मांग भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें