फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में पीएचडी प्रवेश को लेकर छात्रों का आक्रोश सभा, जमकर की नारेबाजी

Mon, 28 Apr 2025 06:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू के छात्रों ने पीएचडी प्रवेश की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
बीएचयू में छात्रों का आक्रोश सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश की मांग को लेकर कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस में सोमवार को भारी संख्या में छात्र पहुंचे। छात्रों ने पीएचडी प्रवेश को लेकर आक्रोश सभा किया। जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन



 

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश की मांग को लेकर 11 दिनों से धरनारत अभ्यर्थी का प्रवेश न होने पर छात्रों का गुस्सा फूट गया। सोमवार को आक्राेश सभा में बड़ी संख्या में छात्र कुलपति आवास से सेंट्रल ऑफिस के ऊपरी तल पर चढ़ गए और कुलपति चेंबर तक गए, लेकिन कुलपति और रजिस्ट्रार में से कोई भी अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद छात्र ऊपर ही जोर-जाेर से नारेबाजी करने लगे। लंका थाने की पुलिस फोर्स के साथ ही एक कंपनी पीएसी और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षागार्ड भी मौजूद रहे।

सेंट्रल ऑफिस से नीचे उतरकर छात्रों ने बताया कि कुलपति को फिर से दिल्ली तलब कर लिया गया है। 11 दिनों से वीसी लॉज पर धरने पर बैठे एबीवीपी के भास्करादित्य त्रिपाठी प्रवेश पाने के लिए धरनारत हैं। समर्थन में बड़ी संख्या में छात्रा पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


रुइया हॉस्टल के छात्रों ने विरोध स्वरूप कुलपति का पुतला भी फूंका। सेंट्रल ऑफिस पहुंचे पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अरविंद ने कहा कि भास्कर 45 डिग्री तापमान में खुले आसमान और लू के थपेड़ों में बैठकर धरना दे रहा है, लेकिन अधिकारी एयरकंडीशन में बैठकर बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें