फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बीएचयू का सिंहद्वार बंद कर छात्रों ने दिया धरना, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया

Sun, 05 Mar 2023 09:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू परिसर में बिरला छात्रावास चौराहे पर शुक्रवार  शाम को पुरानी रंजिश में छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई थी।  मामले में नामजद किए जाने से नाराज बीएचयू के छात्रों ने रविवार को प्रदर्शन किया। सिंह द्वार को बंद करके धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
बीएचयू के सिंह द्वार पर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट के मामले में नामजद किए जाने से नाराज बीएचयू के छात्रों ने रविवार को प्रदर्शन किया। सिंह द्वार को बंद करके धरने पर बैठ गए। इससे शिक्षक, कर्मचारी व छात्रों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। बाद में पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर प्रदर्शन खत्म हुआ।

विज्ञापन


मामला गत शुक्रवार का है। बिड़ला चौराहे पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुछ छात्रों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दिया। इसी का विरोध छात्र कर रहे हैं। उन्होंने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। छात्र रंजीत ने कहा कि जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त प्रयागराज में था। इसके बावजूद मुकदमे में नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर दी गई थी, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया।
पढ़ें: पुरानी रंजिश में बीएचयू के छात्र भिड़े, पथराव से मची अफरातफरी, दो घायल
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें