फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : 20 विद्यार्थियों को मिली 25 हजार की स्कॉलरशिप, एकेडमिक परफारमेंस को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 09 Feb 2025 12:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मांडवा आशा प्रिया स्कॉलरशिप पाकर छात्रों के हाैसले बुलंद दिखे। उन्होंने इसके जरिए अपने प्रदर्शन को और अच्छा करने का भरोसा जताया है।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में दृश्य कला संकाय के 20 विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये की मांडवा आशा प्रिया स्कॉलरशिप मिली है। यह स्कॉलरशिप अच्छे एकेडमिक परफारमेंस के लिए दी जाती है। 

विज्ञापन


दृश्य कला संकाय की प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने बताया कि मांडवा फाउंडेशन और एनएसएल ग्रुप ऑफ कंपनीज के संयुक्त प्रयास से हर छात्र को 25 हजार रुपये स्कॉलरशिप जानी है। इससे विद्यार्थियों की  शैक्षणिक और वित्तीय चुनौतियों को कम करने में मदद मिलेगी। 

यह छात्रवृत्ति स्नातक प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ साल के उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने अकादमिक उत्कृष्टता हासिल की है। चयन में पारिवारिक आय का भी ध्यान रखा गया है। जल्द ही एक समारोह में विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप दी गई। इस दौरान छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। 
विज्ञापन


इन्हें मिली स्कॉलरशिप

  • प्रथम वर्ष : प्रशंसिका श्री, सत्यजीत सिंह, कीर्ति सिंह, हर्ष मौर्य, सीमा कुमारी।
  • द्वितीय वर्ष : मिस्बाह हूं निशा, विशाल पाल, आदित्य, अभय, रोहित शर्मा।
  • तृतीय वर्ष : आदित्य कुमार गुप्ता, अंकित सिन्हा, आनंद रघुवंशी, इशिता सेन, कार्तिकेय पालीवाल।
  • चतुर्थ वर्ष : दुर्गेश प्रजापति, निभा   कुमारी सिंह, अनुष्का आनंद, सुयश  मौर्य, पंकज मौर्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें