फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू के छात्रों ने कुलपति से मांगा इस्तीफा, पद के दुरुपयोग का लगाया आरोप, दी ये चेतावनी

Fri, 11 Jul 2025 04:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू के छात्रों ने कुलपति से इस्तीफा मांगा। केंद्रीय कार्यलय पर प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि इस्तीफा नहीं दिए तो द्वार बंद करेंगे। 
विज्ञापन
केंद्रीय कार्यलय के बाहर मौजूद छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कार्यकारी कुलपति पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। दो महीने से छात्र अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ कई समस्याएं बताई लेकिन कार्यकारी कुलपति की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद छात्रों की नाराजगी केंद्रीय कार्यलय स्थित कुलपति कार्यालय तक पहुंच गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार को लगभग 50 की संख्या में छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव किया। पता चला कि कार्यालय में कुलपति मौजूद नहीं हैं। अंत में छात्रों ने उनके कार्यालय में पत्रक सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर तत्काल प्रभाव से कार्यकारी कुलपति ने इस्तीफा नहीं दिठा तो केंद्रीय कार्यालय को बंद करके व्यापक आंदोलन किया जाएगा। 

छात्रों की तरफ से डॉक्टर कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सर सुंदरलाल चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर से संबंधित विवादों को लेकर कुलपति द्वारा विगत माह में एक जांच समिति का गठन किया गया था, जिसे सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी। लेकिन कार्यकारी कुलपति ने कमेटी पर अनावश्यक दबाव बनाकर रिपोर्ट नहीं सबमिट होने दे रहे हैं, जो उनके पद की गरिमा के प्रतिकूल है उनको तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए 
विज्ञापन


छात्रों में प्रमुख रूप से अभिषेक सिंह, इष्ट देव पांडेय, हर्ष तिवारी, बृजेश सिंह, सुजीत पासवान, हिमांशु राय, रोहित, सनी, आदर्श, विशाल पासवान आदि छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें