फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: 'हुआ छोकरा जवां रे'...बीएचयू विश्वनाथ मंदिर के बाहर छात्र-छात्रा ने लगाए ठुमके, कार्रवाई की मांग

Sat, 24 Jun 2023 06:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर के बाहर फिल्मी गीत पर छात्र-छात्रा के ठुमके लगाने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित विश्वनाथ मंदिर के बाहर 'हुआ छोकरा जवां रे...' की धुन पर ठुमके लगाने का वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता के साथ ही छात्र-छात्राओं ने भी इस पर आपत्ति जताई। छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को पत्र लिखकर इस तरह के वीडियो शूट पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से युवा महोत्सव अभिकल्पन का आयोजन हो रहा है। इसी के तहत विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में शिक्षकों की ओर से 23 जून को एक आयोजन कराया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं से अश्लील गीत पर नृत्य कराया गया। यह मंदिर महामना के संकल्प की अभिव्यक्ति है। यह मंदिर ना केवल यहां के विद्यार्थियों के लिए बल्कि करोड़ों हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र है। ऐसा अभद्र आयोजन हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल का टेंट से टेस्ट टीम तक का सफर, खुशी से फूले नहीं समा रहे यूपी के इस जिले के लोग

विज्ञापन

नहीं तो आंदोलन के लिए होंगे बाध्य

छात्रों ने मांग की है कि आयोजकों पर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन अबतक मौन है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें