फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीतों की धुन पर बीएचयू के युवाओं ने जमकर मचाया धमाल

Wed, 06 Sep 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्वतंत्रता भवन में धूमधाम से मना आजादी के 70 साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आजादी के 70 साल और भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में रॉक बैंड की धुन पर युवाओं ने जमकर धमाल किया। ताल-तरन्नुम पर युवाओं की थिरकन देखते बनी।
विज्ञापन


स्वतंत्रता भवन में हुए ‘संकल्प से सिद्धि ये इंडिया का टाइम है’ कार्यक्रम में एक से एक प्रस्तुतियों पर खूब तालियां गूंजीं। दिल्ली से आए रॉक बैंड के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

इस मौके पर कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी जिम्मेदारियों का सजगता पूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। 
मंत्रालय की ओर से 2022 के न्यू इंडिया विषयक कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर नमन कर किया।

इसके बाद दिल्ली से आई टी डेल्टी इंडीज की टीम के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति कर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत इकतारा, बदरी बदरिया, सवरिया, दिल चाहता है, तेरे मेरे साथ के साथ ही वंदेमातरम गीत की प्रस्तुति हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और जब भीड़ हो गई बेकाबू

स्वतंत्रता भवन में धूमधाम से मना आजादी के 70 साल का जश्न - फोटो : अमर उजाला
कलाकारों में आशीष चौहान, जसमिन कौर, मयंक भटनागर, आर दास, विभोर भाथुर, अर्चित आनंद और विपिन शर्मा शामिल रहे। इसके पहले मंच कला संकाय की छात्राओं ने हो जाओ तैयार साथियों और देश के हर व्यक्ति में अभिमान होना चाहिए देश भक्ति गीत की प्रस्तुति की तो हर कोई आजादी के जश्न में डूब गया।

इस दौरान बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियां भी हुईं। इस पर छात्र-युवाओं की भीड़ बेकाबू होती दिखी।  कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के हस्तक्षेप पर हालांकि आयोजन फिर देशभक्ति की थीम पर लौट आया।

कुलपति ने इस दौरान भारतीय इतिहास और बलिदानियों की सांस्कृतिक विरासत का स्मरण करते हुए छात्रों को इससे अवगत कराया। महामना की संकल्पना व मूल्यों की चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण में मूल्य आधारित शिक्षा की भूमिका को अहम बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें