फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: विदेशों में पूरा कर सकेंगे एक सेमेस्टर, 30 अंक का क्रेडिट और डिग्री मिलेगी; शुरू होगा एफएचएआई कार्यक्रम

Sat, 22 Nov 2025 06:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र किसी भी विदेशी विश्वविद्यालय में एक सेमेस्टर पढ़ सकेंगे। विदेशी संस्थानों के साथ संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम विकसित करेगा।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Banaras Hindu University: बीएचयू के छात्र विदेश में रहकर एक सेमेस्टर की पढ़ाई कर सकेंगे। जबकि इसके 30 अंक का क्रेडिट और डिग्री दोनों बीएचयू ही देगा। बीएचयू अपने छात्रों का ग्लोबल एक्सपोजर बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क बेहतर करने के लिए (फॉरेन हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट) एफएचएआई की शुरुआत करेगा। 

विज्ञापन


दुनिया के शीर्ष 1000 शैक्षणिक संस्थानों में ही दाखिला ले सकते हैं। जबकि 30 अंकों की क्रेडिट और डिग्री दोनों बीएचयू ही जारी करेगा। बीएचयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को मॉड्यूलर कोर्स चुनने और क्रेडिट पाने की सुविधा दी जाएगी। यूजीसी ने साल 2022 में भारतीय और विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहयोग को लेकर दिशा निर्देश जारी किया था, उसी के तहत यह व्यवस्था अपनाई जा रही है। 

इस कार्यक्रम से बीएचयू का ग्लोबल एकेडमिक फुटप्रिंट भी बढ़ेगा। इसके लिए बीएचयू विदेश के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते करेगा और अलग-अलग कार्यक्रम की शुरुआत करेगा। ये सभी सहयोग यूजीसी के एकेडमिक कोलेबोरेशन रेगुलेशन 2022 के तहत किया जाएगा। इसका पूरा डिटेल यूजीसी की वेबसाइट पर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2025 में 711 विदेशी छात्रों ने लिया दाखिला
सत्र 2025-26 बीएचयू में 711 विदेशी छात्रों ने दाखिला लिया है। जबकि इस संख्या को भी बढ़ाने की प्रक्रिया चलाई जा रही है। इसके अलावा क्यूएस रैंकिंग में अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी रेशियो 1.5, अंतरराष्ट्रीय छात्र विविधता 7.2 और अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात तीन अंक रहा। 

आगामी सत्र से बीएचयू अपने विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सीट भी बढ़ाएगा। इसके लिए सीटों का सुपर न्यूमेरी कोटा 15 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी किया जाएगा। इसमें यूजी और पीजी दोनों कोर्स की सीटें होंगी। सभी विभाग, कॉलेज और संस्थान में एक समान 25 फीसदी सीटें होंगी। वहीं पीएचडी कार्यक्रमों के लिए सुपर न्यूमेरी सीटों की संख्या यूजीसी के नियमों के आधार तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें