फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलैंड में बीएचयू के छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग, पोलिश इंस्टीट्यूट संग बनी सहमति

Fri, 28 Apr 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : file
विज्ञापन
पोलिश इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेमीस्काव ग्राबोस्की ने शुक्रवार को बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी से मुलाकात की। दोनों ही शैक्षणिक संस्थानों के बीच शैक्षणिक सहमति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


भारत और पोलैंड के सांस्कृतिक संबंधों के आदान प्रदान के लिए भविष्य में एमओयू होने पर विचार किया गया।
एमओयू के तहत दृश्य कला, साहित्य, संगीत, अभिनय के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के बीच मिलकर शोध करने की सहमति बनेगी।

डिप्टी डायरेक्टर ग्राबोस्की ने कहा कि भविष्य में संस्थान अपने खर्च पर बीएचयू के छात्र-छात्राओं को अध्ययन व प्रशिक्षण के लिए पोलैंड लेकर जाएगा। वहां पर बीएचयू के छात्र-छात्राओं को साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने उनके प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए बीएचयू की उपलब्धियों के बारे में बताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें