फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू के छात्र ने कायम की ईमानदारी की मिशाल, लौटाया रुपयों से भरा पर्स

Sat, 12 Jun 2021 01:58 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के छात्र संदीप ने रास्ते में मिले पर्स की फोटो और जानकारी ट्वीट कर यूपी पुलिस एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को टैग किया था। एसीपी वाराणसी ने इस मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और चौकी प्रभारी बीएचयू ने संदीप से संपर्क किया।  
विज्ञापन
संदीप गुप्ता ने पुलिस की देखरेख में पर्स को लौटाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में अध्यनरत छात्र  संदीप गुप्ता ने ईमानदारी की मिशाल कायम की है।  संदीप ने रास्ते में मिले पर्स को पुलिस के माध्यम से उसके मालिक तक पहुंचाया। पर्स में पांच हजार रुपए, आधार कार्ड, डीएल एवं दो एटीएम थे। संदीप ने बताया कि वो शुक्रवार को वो अपने एक दोस्त के साथ  किसी काम से कैंपस स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल गए थे। लौटने के क्रम में बीएचयू मेन गेट के पास उसे एक पर्स मिला। इसमें पांच हजार रुपये और एटीएम सहति कई जरूरी दस्तावेज थे।

विज्ञापन


उसने आस-पास पड़ताल की लेकिन पर्स को लेकर किसी ने दावा नहीं किया। इसके बाद उसने पर्स की फोटो और जानकारी ट्वीट कर यूपी पुलिस एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को टैग किया। एसीपी वाराणसी ने इस मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और चौकी प्रभारी बीएचयू ने संदीप से संपर्क किया।  ट्विटर के आधार पर ही जिनका पर्स खोया था उसने संदीप गुप्ता से संपर्क किया।  शनिवार को पुलिस की देखरेख में पर्स को उस व्यक्ति को सुपुर्द किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें