बीएचयू परिसर में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों ने देवी देवताओं के मंदिर में की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में छात्रों ने शनिवार को कैंपस के सभी मंदिरों में मत्था टेका। साथ ही वहां पुष्पांजलि अर्पित की।
फिरोज खान के विरोध में 7 नवंबर से धरने पर बैठे छात्रों को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 21 नवंबर को पत्र देकर 10 दिन के भीतर मांगें माने जाने की लिखित सहमति दी है। जिसके आज 30 नवंबर को दस पूरे हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय ने अभी तक उनकी मांगों को नहीं माना है।
बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. फिरोज खान का इंटरव्यू पांच नवंबर को हुआ था। जिसके बाद उन्हें नियुक्त किया गया। इधर छात्रों ने साहित्य विभाग में उनकी नियुक्ति का विरोध करना शुरू कर दिया और 7 नवंबर से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे।