फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पैसा न देने पर बीएचयू के छात्र पर फाइटर पंच से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र आदर्श तिवारी को पैसा न देने पर मनबढ़ों ने फाइटर पंच से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रकरण को लेकर आदर्श की तहरीर के आधार पर लंका थाने में बीएचयू के अभिजीत सिंह, उत्कर्ष सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आदर्श ने बताया कि वह अपने संकाय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराता है। 12 जनवरी को उसे एक कार्यक्रम कराना है। पहले से मुकदमों में नामजद अभिजीत सिंह उससे जबरन पैसा मांग रहा था। उसके इन्कार करने पर अभिजीत उत्कर्ष और अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके संकाय आया। चारों ने मिलकर उस पर फाइटर पंच से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके साथ ही चारों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें