फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : तीन जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग

Sat, 24 Jun 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
बीएचयू के शैक्षणिक सत्र 2017-18 का आगाज तीन जुलाई से हो रहा है। विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए काउंसलिंग भी इसी दिन से शुरू हो जाएगी। 27 जून तक सभी पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित होंगे और तीस जून तक कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी। हालांकि इसके पहले 24 जून तक कट ऑफ लिस्ट जारी करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

 

शुक्रवार को प्रभारी कुलपति व आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता में हुई यूनिवर्सिटी एकेडमिक कोआर्डिनेशन बोर्ड की बैठक में सत्र 2017-18 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया। शैक्षणिक कैलेंडर के तहत सभी स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों की हुई प्रवेश परीक्षाओं की परिणाम 27 जून तक घोषित कर दिए जाएंगे। 30 जून तक मेरिट लिस्ट जारी कर अभ्यर्थियाें को उनके मेल पर कॉल लेटर भेज दिया जाएगा।

11 जुलाई तक मुख्य परिसर में स्नातक व 19 जुलाई तक स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग पूरी कर ली जाएगी। वहीं 16 से 20 जुलाई तक संबद्ध महाविद्यालय में दाखिले के लिए काउंसलिंग होगी। 10 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 17 जुलाई से स्नातक और 21 जुलाई से स्नातकोत्तर की प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं आरंभ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें