कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति अजित कुमार चतुर्वेदी।
- फोटो : संवाद
BHU: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सयाजी राव गायकवाड़ केंद्रीय ग्रंथालय एवं एल्सेवियर के संयुक्त तत्वावधान में शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'एआई युग में प्रकाशन: सत्यनिष्ठा, कौशल और सामान्य कमियां' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य शोधकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों, प्रकाशन प्रक्रिया और नैतिक मानकों की जानकारी देना था।
कार्यशाला कृषि विज्ञान संस्थान के शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न संकायों के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य फोकस रिसर्च इंटेग्रिटी, प्रकाशन नैतिकता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जिम्मेदार उपयोग, पांडुलिपि तैयार करने की प्रक्रिया तथा उच्च गुणवत्ता वाली शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन के लिए प्रभावी रणनीतियों पर रहा।