फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Research: एक लाख सहरिया जनजातियों में से 3294 को टीबी का खतरा, बीएचयू में 729 जनजातियों पर रिसर्च

Tue, 19 Aug 2025 05:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एमपी, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में पाई जाने वाली सहरिया जनजातियों में टीबी रोग का खतरा है। इसका खुलासा बीएचयू समेत चार संस्थानों के शोध में हुआ।  
विज्ञापन
टीबी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू समेत चार संस्थानों के शोध में पता चला है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पाई जाने वाली सहरिया जनजातियों को टीबी रोग का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसके पीछे वजह आनुवांशिक है। एक लाख सहरिया लोगों में से 1518 से लेकर 3294 को टीबी हो सकता है। जो कि देश में किसी भी जाति या जनजाति में ये आशंका सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


अब तक के सबसे बड़े जीन डेटासेट 729 व्यक्तियों पर किए गए अध्ययन में ये पता चला है कि सहरिया जनजाति में टीबी की दर राष्ट्रीय औसत एक लाख पर 22 व्यक्ति से कई गुना ज्यादा है। मध्य प्रदेश में ये वल्नरेबल यानी कि खतरों से संवेदनशील (पीवीटीजी- पार्टिकुलर्ली वल्नरेबल ट्राबइल ग्रुप) में शामिल किए गए हैं। सैंपल भी मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से ही लिए गए हैं।

बीएचयू के जीन वैज्ञानिक प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के नेतृत्व में यह रिसर्च किया गया है जो कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जर्नल माइटोकॉन्ड्रियान रिसर्च पेपर में प्रकाशित हुआ। शोध में वैज्ञानिकों ने विशेष रूप से मध्य भारत में पाई जाने वाली सहरिया जनजाति की संवेदनशीलता में मातृ आनुवंशिक वंश (माइटोकॉन्ड्रिया) की भूमिका पर जांच की है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur Murder: बेटे की मौत की खबर सुन पिता के आंखों से नहीं निकले आंसू, शव देखने की रट लगाते रहे 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रो. चौबे ने बताया कि सहरिया जनजाति के माइटोकॉन्ड्रियल डेटा को आसपास की 589 जातियों और जनजातियों के साथ मिलान करने पर पता चला कि सहरिया जनजाति में दो दुर्लभ माइटोक्रॉन्ड्रिया (मातृ हैप्लोग्रुप्स एन5 और एक्स2) हैं। जबकि पड़ोसी जनजातियों और जातीय आबादी में ये पूरी तरह अनुपस्थित है।

शोध की प्रथम लेखिका देबश्रुति दास ने कहा कि इस शोध से टीबी उन्मूलन में भारत को मदद मिलेगी। सहरिया जैसे कमजोर समुदायों में आनुवंशिक संवेदनशीलता को समझना मानव स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

स्वास्थ्य देखभाल की लिहाज से बेहतर रिसर्च
शोध के सीनियर लेखक प्रो. प्रशांत सुरवझाला ने कहा कि इस शोध का निष्कर्ष सहरिया जनजातीय समुदायों में स्वास्थ्य देखभाल की लिहाज से मजबूत टीबी नियंत्रण उपायों का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस शोध में बीएचयू से देबश्रुति दास, प्रज्ज्वल प्रताप सिंह, शैलेश देसाई, राहुल कुमार मिश्र, फॉरेंसिक लैब जबलपुर से डॉ. पंकज श्रीवास्तव, कलकत्ता विश्वविद्यालय से डॉ. राकेश तमांग और जयपुर से प्रोफेसर प्रशांत सुरवझाला शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें