फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू क्षेत्रीय नेत्र संस्थान को मिली नई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
14 जून को पेज तीन पर छपी खबर का पीडीएफ लग सकता है।
विज्ञापन

फोटो
18 मार्च से खराब थी बेहोशी की मशीन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में आंखों के ऑपरेशन के दौरान बेहोश करने वाली नई मशीन (एनीस्थीसिया वर्क स्टेशन) आ गई है। 18 मार्च से ही मशीन खराब थी, जिस वजह से डॉक्टरों को ऑपरेशन करने में परेशानी हो रही थी। अमर उजाला ने संस्थान में मशीन के खराब होने और मरीजों की समस्या को प्रमुखता से 14 जून के अंक में प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में हर दिन आने वाले करीब 200 से 300 लोगों को ओपीडी में रेटिनोब्लॉस्टमा, मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने की सलाह भी डॉक्टर देते हैं। ऑपरेशन के पहले बेहोशी के लिए जिस मशीन का प्रयोग किया जाता है, वह 18 मार्च से ही खराब थी। इस वजह से बच्चों, बजुर्गों के ऑपरेशन में अधिक परेशानी होती थी। नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत भूषण ने इसके लिए कई बार अस्पताल प्रशासन को पत्र भी भेजा था। उन्होंने बताया कि विभाग को नई मशीन मिल गई है। इस मशीन का प्रयोग ऑपरेशन में किया जाएगा। मशीन के न होने से बेहोशी का इंजेक्शन देना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें