यूजी-पीजी को 6000, पीएचडी को 8000 मिलेंगे
एसआरके इंटर्नशिप, एनी बेसेंट कॉलेज टीचर एक्सचेंज प्रोग्राम, टीच फॉर बीएचयू, न्यू जवाइनिंग सीड ग्रांट, ब्रिज ग्रांट, इंटरनेशनल विजिटिंग स्टूडेंट प्रोग्राम, रिसर्च प्रमोशन स्कीम, सेल्फ फाइनेंस में यूजी-पीजी को 6000 और पीएचडी को 8000 रुपये दिए जाएंगे। नॉन नेट रिसर्च स्कॉलर को हर साल 84000 रुपये की इंसेंटिव और यूजीसी फेलोशिप मिलती रहेगी।
प्रोफेसरों और लैब की क्षमता बरकरार रखने के लिए 20 करोड़ की मदद, दरभंगा नरेश रामेश्वर सिंह विजिटिंग फैकल्टी प्रोग्राम, प्रोफेशनल डेवलपमेंट फंड, एक्सीलेंस एक्सपोजर प्रोग्राम, पीएचडी छात्रों के लिए एक्सटर्नल रिसर्च एक्सपीरियंस, विजिटिंग प्रोफेसर, स्कॉलर्स, स्पोर्ट्समैन, आर्टिस्ट के लिए प्रोग्राम।
इन 6 स्कीम का नहीं मिला फायदा
आईओई के तहत शुरू किए गए छह स्कीम का फायदा यूनिवर्सिटी स्तर पर नहीं हुआ है। इसमें मालवीय पोस्ट डॉक्टोरल फेलो, 1 से 3 लाख की वित्तीय मदद, प्रमोटिंग ट्रांस-डिसीप्लीनेरी रिसर्च स्कीम, इंसेटिव ग्रांट टू सीनियर फैकल्टी मेंबर, आरजीएससी में मैनूस्क्रिप्ट राइटिंग री-ट्रीट शामिल है।