फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू आ रहे राज बब्बर सहित 70 को पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 24 Sep 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट से पीछा कर पुलिस ने गिलट बाजार में पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं और पत्रकारों पर लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को बीएचयू आ रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया सहित 70 लोगों को पुलिस ने गिलट बाजार से हिरासत में लिया।
विज्ञापन


विरोध में कांग्रेसी गिलट बाजार चौराहे पर धरने पर बैठ गए, जिससे वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस सभी को पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में ले आई।

क्षेत्राधिकारी कैंट राकेश कुमार नायक ने बताया कि निजी मुचलका भरवा कर सभी को छोड़ दिया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सर्किट हाउस में ठहरेंगे। 
विज्ञापन


राज बब्बर और पुनिया के बीएचयू जाने की सूचना पर रविवार दोपहर से ही पुलिस और खुफिया इकाइयां सतर्कता बरत रही थी। इसी बीच साढ़े चार बजे दोनों नेता पुलिस और खुफिया इकाइयों को धता बताते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट से निकल गए।

जानकारी में आने पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी पिंडरा दोनों नेताओं के वाहन पीछे लगे। आनन-फानन में वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित कर गिलट बाजार में दोनों नेताओं को रोका गया तो धरना शुरू हो गया। 

राज बब्बर ने कहा कि मीडिया और बेटियों पर लाठीचार्ज की घटना निंदनीय है। पीएम मोदी की सेल्फी विद डाटर की पोल खुल गई है। योगी आदित्यनाथ के राज में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। वहीं, पुनिया ने कहा कि नवरात्र में बच्चियोेें के साथ हुआ दुर्व्यवहार धर्म विरुद्ध कार्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें