फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू प्रीमियर लीग कल से, आएंगे मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के बिरला मैदान में रविवार को बीएचयू प्रीमियर लीग 3.0 का आगाज होगा। इसमें आईआईटी बीएचयू, आईएमएस बीएचयू, डीएवी सहित सभी संकायों की 32 क्रिकेट टीमें भिड़ेंगी। 15-15 ओवरों का मैच होगा। वहीं फाइनल मैच के मुख्य अतिथि दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी होंगे। बाकी मैचों में आसपास के जनप्रतिनिधि मैन ऑफ द मैच खिताब देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्रों ने बिरला पवेलियन मैदान में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। सामाजिक विज्ञान संकाय के शोध छात्र पल्लव सुमन टूर्नामेंट के संयोजक होंगे। दूसरी ओर प्रेस वार्ता के बाद बिड़ला हॉस्टल के कुछ छात्रों ने इस लीग को लेकर सवाल उठाया। कुलपति को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि बीएचयू प्रीमियर लीग के नाम पर अवांछनीय गतिविधियां होंगी। यह बीएचयू के नियमों का उल्लंघन है। इससे परिसर का अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण बिगड़ेगा। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें