फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रही काशी: अब ककरमत्ता आरओबी से जुड़ेगा मंडुवाडीह फ्लाईओवर, 250 करोड़ लागत; लंबाई होगी 2200 मीटर

Mon, 09 Feb 2026 01:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अब ककरमत्ता आरओबी से मंडुवाडीह फ्लाईओवर जुड़ेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन को डिजाइन भेजकर मंजूरी मांगी है। इसमें 250 करोड़ रुपये लागत है। वहीं लंबाई दो चरणों में 2200 मीटर होगी। 
विज्ञापन
मंडुवाडीह में चल रहा काम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब मंडुवाडीह फ्लाईओवर को ककरमत्ता आरओबी से जोड़ा जाएगा। इससे एफसीआई गोदाम जाने वाली ट्रेन और बनारस स्टेशन जाने में लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। पहले इसे एफसीआई गोदाम के पहले ही उतारा जा रहा था, जिसके बाद भी जाम की समस्या बनी रहती थी। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने शासन को डिजाइन भेजकर मंजूरी मांगी है। इसकी लागत लगभग 250 करोड़ रुपये है और लंबाई दो चरणों में 2200 मीटर होगी।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार पहले यह फ्लाईओवर 700 मीटर तक बनना था, लेकिन अब इसे 400 मीटर और बढ़ाकर ककरमत्ता आरओबी से जोड़ा जाएगा। इससे मंडुवाडीह पेट्रोल पंप से लेकर चौराहा पार करते हुए एफसीआई गोदाम तक लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। ऊपर से ही वाहन बीएचयू और भिखारीपुर के लिए निकल जाएंगे। जिन लोगों को एफसीआई गोदाम और बनारस स्टेशन जाना होगा, वे मंडुवाडीह फ्लाईओवर के सर्विस रोड से होकर जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें; UP News: नौ घंटे तक 30 किलोमीटर लंबे जाम की चपेट में रहा एनएच 31, रात भर सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन


फुलवरिया से मंडुवाडीह होते हुए लंका जाने वाले मार्ग पर दिनभर में 25,000 से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। शहर के सर्वाधिक जाम वाले क्षेत्रों में शुमार मंडुवाडीह चौराहे का लुक बदल जाएगा। इस चौराहे पर 24 में से 12 घंटे जाम लगा रहता है। वहीं, दूसरे चरण में मंडुवाडीह चौराहे से कलेक्ट्री फार्म चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण कराया जाएगा। चौड़ीकरण के जद में आने वाले मकानों की गिनती जारी है।

पीडब्ल्यूडी ने सर्विस रोड के लिए छोड़ी जगह

पीडब्ल्यूडी की ओर से लहरतारा से रवींद्रपुरी तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। पूरी सड़क फोरलेन बनाई जा रही है जिसकी चौड़ाई 26 मीटर होगी। मंडुवाडीह और भिखारीपुर के पास फ्लाईओवर के निर्माण के लिए जहां-जहां पिलर बनने हैं, वहां पाइलिंग का काम चल रहा है। सर्विस रोड के लिए जगह छोड़ी जा रही है।

करीब 10 किलोमीटर की दूरी 20 मिनट में पूरी होगी
लहरतारा से बीएचयू जाने के लिए एंबुलेंस को फिलहाल 40 मिनट से लेकर एक घंटे तक का सफर तय करना होता है। जाम के कारण कभी-कभी इंतजार करने की अवधि और बढ़ जाती है। इनके अलावा, आम लोगों को भी समस्या होती है। दोनों फ्लाईओवरों के निर्माण के बाद, 10 किलोमीटर की इस दूरी को पूरा करने में अधिकतम 20 मिनट ही लगेंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण में चौड़ा होगा मंडुवाडीह से कलेक्ट्री फार्म

दूसरे चरण में मंडुवाडीह चौराहे से कलेक्ट्री फार्म चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण कराया जाएगा। चौड़ीकरण के जद में आने वाले मकानों की गिनती जारी है। सड़क की चौड़ाई करीब 26 मीटर होगी और बिजली शिफ्टिंग के काम में 26.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह, जमीन और मकान मुआवजा में 20 करोड़ और सिविल काम में 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कुल लागत 56.51 करोड़ रुपये के आसपास होगी।

क्या है पूरा मामला
मंडुवाडीह फ्लाईओवर को ककरमत्ता आरओबी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए शासन में डिजाइन भेजकर मंजूरी मांगी गई है। इससे यहां लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। -केके सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें