फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के एक माह बाद बीएचयू की पीएचडी छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में ये लिखा

Wed, 30 May 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बीएचयू में पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान की शोध छात्रा ख्याति सिंह (25) ने मंगलवार की सुबह नगवां स्थित किराये के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मौके से बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘वह अपनी मौत की खुद जिम्मेदार है और इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। मंगेतर को संबोधित करते हुए लिखा है कि श्वेतांक मैं माफी मांगती हूं और मेरा अंतिम संस्कार बनारस में ही किया जाए।’

लंका पुलिस ने मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रहने वाले ख्याति के परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ ही शव को बीएचयू मर्चरी में रखवाया है। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की मूल निवासी शोध छात्रा ख्याति सिंह (25) ने महीने भर पहले ही लंका थाना अंतर्गत नगवां में किराये पर कमरा लिया था।
विज्ञापन


तब से वह यहीं रही थी। पिछले 20 अप्रैल को ही उसका दाखिला पर्यावरण संस्थान में शोध में हुआ था। मंगलवार की सुबह ख्याति को फंदे पर लटका देख मकान मालिक ने खिड़की से फंदे पर लटकी ख्याति को देखा तो उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

साथ ही, पुलिस और परिजनों को सूचना दी। लंका पुलिस के अलावा कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, सर सुंदर लाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी कुछ ही देर में ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए और इलाज के बारे में जानकारी ली। दोपहर करीब एक बजे इलाज के दौरान ख्याति की मौत हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

दाखिला लेने के 10 दिन बाद हुई थी सगाई

 पुलिस के अनुसार ख्याति के पिता कमल सिंह और मां दुर्गेश दोनों बैतूल में शिक्षा विभाग में नौकरी करते हैं। उनके दो बेटी और एक बेटे में सबसे बड़ी ख्याति ने भोपाल से एमए करने के बाद दो साल तक नेट की तैयारी की और फिर बीएचयू में शोध छात्रा के तौर पर दाखिला लिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन बैतूल से बनारस के लिए रवाना हो गए हैं। 

बीएचयू में 20 अप्रैल को दाखिला लेने के 10 दिन बाद ख्याति की रामनगर निवासी नेवी में इंजीनियर श्वेतांक के साथ बनारस में ही सगाई हुई थी। सगाई की रस्म के बाद परिजन घर चले गए थे।

चर्चा रही कि मंगलवार की भोर में ख्याति और उसका मंगेतर वीडियो चैटिंग कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई और चैटिंग के दौरान ही ख्याति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें