फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: पीजी में 1244 को दाखिले का मौका, दो दिन में जमा करें फीस; कराए जा सकते हैं दो स्पॉट राउंड भी

Wed, 19 Aug 2026 02:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू से पीजी का अंतिम मौका है। 1244 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। दो दिन में फीस जमा की तभी सीट मिलेगी। इस चरण की तिथि खत्म होते ही प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले का आखिरी मौका और एडमिशन कैलेंडर सामने आ गया है। केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से अंतिम मॉप अप राउंड में 1244 अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए चयनित किया गया है। फीस जमा करने के लिए बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिन का समय दिया गया है। तय समय पर फीस जमा होने के बाद ही दाखिला मिलेगा। इस चरण की तिथि खत्म होते ही प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। सीट खाली रह जाए तो भी कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन


बीएचयू में पीजी की 8200 सीटों पर प्रवेश होना है। दूसरी ओर यूजी का चौथा और अंतिम राउंड भी मंगलवार को समाप्त हो गया है। इसके बाद 21-24 और 25-29 अगस्त के बीच दो स्पॉट राउंड भी कराए जा सकते हैं। जिनका प्रवेश न हुआ हो या फिर जिनको मनपसंद सीटें नहीं मिली हैं, उन्हें इस मॉप अप राउंड में सीट मिल गई है।

मुख्य परिसर से लेकर भी चारों संबद्ध कॉलेजों के साथ एमएमवी और साउथ कैंपस की भी कई खाली सीटों पर दाखिले पूरे हो गए हैं। अब तीन से पांच सितंबर तक फीस जमा करने वालों को कैंपस के विभागों में बुलाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

20 अगस्त को खाली सीटों की सूची जारी करेगा बीएचयू
बीएचयू में यूजी के 200 से ज्यादा कोर्स की 80 फीसदी सीटें फुल हो गई हैं। बीएचयू ने अब दो स्पॉट राउंड का भी शेड्यूल जारी किया है। हालांकि, दाखिले एक ही स्पॉट राउंड तक हो सकते हैं। उसके बाद सीटें भरने का अनुमान है। बीएचयू 20 अगस्त को खाली सीटों की सूची जारी करेगा। ऑनलाइन स्पॉट रजिस्ट्रेशन 21 से 24 अगस्त के बीच होगा। जीडीपीआई में पहले राउंड की सीटों का आवंटन 20 अगस्त को किया जाएगा। स्पॉट राउंड के पहले चरण में 25 अगस्त और स्पॉट राउंड दूसरे चरण में 29 अगस्त को सीटें आवंटित की जाएंगी। 

प्रोविजनल एडमिशन लेटर दो सितंबर को जारी किया जाएगा। दाखिला पा चुके विद्यार्थियों को तीन से पांच सितंबर के बीच में संबंधित संकाय और कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी। इस सूची में डीएमसी के अलावा आर्य महिला पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, वसंत कॉलेज फॉर वुमेन राजघाट और वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा में भी हुए सीटों के आवंटन के आंकड़े शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें; काशी विद्यापीठ: 11 दिन में होगी 42 कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग, 21-31 अगस्त तक चलेगी प्रक्रिया
 
1244 में 685 सामान्य वर्ग के विद्यार्थी
पूरी सूची में होने वाले 1244 दाखिले में 685 सामान्य, 294 ओबीसी, 115 एससी, 107 ईडब्ल्यूएस और 29 एसटी श्रेणी के विद्यार्थी हैं। सूची में शामिल बीएचयू के 69 पूर्व छात्र और बाकी 1175 बाहरी अभ्यर्थी हैं जो पहली बार बीएचयू कैंपस में आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें