फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: बीएचयू पीजी में 126 कोर्स की 50% सीटें खाली, कोर्स बंद और सीट कटौती पर विचार शुरू

Sat, 15 Nov 2025 05:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू पीजी में 126 कोर्स की 50% सीटें खाली रह गई हैं। दाखिले के बाद मिली रिपोर्टिंग तारीख पर 25 फीसदी आवेदक संकाय नहीं पहुंचे। ऐसे में कोर्स बंद और सीट कटौती पर विचार शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
बीएचयू में जाते छात्र- छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में परास्नातक के 126 कोर्स में पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राओं की संख्या निर्धारित सीटों की आधी ही है। इन कोर्स में सिर्फ 50 फीसदी सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। इन कोर्स पर अब बंद होने या सीटों के कम होने का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि उन कोर्स की सीटों को घटाया या खत्म भी किया जा सकता है जिनकी सीटें 50 फीसदी भी नहीं भर पाईं हैं। इसका प्रस्ताव पिछले एकेडमिक वर्ष और इस साल के एकेडमिक काउंसिल में भी रखा गया था। हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।

विज्ञापन


बीएचयू के सेंट्रल एडमिशन कमेटी के मुताबिक सत्र 2025-26 में यूजी में 9114 और पीजी में 6365 सीटों पर दाखिला हो चुका है।बीएचयू की इन खाली सीटों में मुख्य और दक्षिणी परिसर में 79 और चार संबंद्ध कॉलेजों के 47 कोर्स हैं।

सेंट्रल एडमिशन कमेटी की ओर से एकेडमिक काउंसिल में उल्लेख किया गया है कि इससे बीएचयू की छवि खराब हो रही है। इसमें कुछ नियम भी बताए गए थे। कहा गया था कि बीएचयू में काउंसिलिंग और सीट आवंटन के बाद जो भी अभ्यर्थी निर्धारित तारीख पर रिपोर्टिंग नहीं करेगा उनका प्रवेश कैंसिल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लग सका 2000 रुपये का फाइन

इस बार दाखिले के बाद इस बार 75 फीसदी आवेदक ही रिपोर्टिंग के लिए पहुंचे थे। दस्तावेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी करवाया। इसके अलावा कई अभ्यर्थी बाढ़ और ट्रेन टिकट न हो पाने के चलते नहीं पहुंच सके। ऐसे छात्रों को आगे की तारीख दी गई, लेकिन जो लोग कोई कारण नहीं बता सके उन पर कोई पेनाल्टी नहीं लगाई जा सकी। सेंट्रल एडमिशन कमेटी ने बताया है कि संदेह के चलते फाइन लगाने में दिक्कत आई। जबकि पिछले साल फैसला लिया गया था कि रिपोर्टिंग तारीख से दो दिन तक जो भी आवेदक संकाय में नहीं पहुंचेगा उसको दो हजार रुपये देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें