बीएचयू में बैचलर ऑफ वोकेशन (बी.वोक) कोर्स के अंतिम चरण में 100 सीटों के लिए 200 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। वहीं, इस कोर्स की नई एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जारी की गई है। अगले सत्र से इसे लागू कर दिया जाएगा। एसओपी के तहत क्रेडिट और अवधि के आधार पर चार स्तरों पर उपाधियां दी जाएंगी। जरूरी नहीं कि छात्र कोर्स छोड़कर जाए ही। छह महीने पूरा करने पर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसमें 30 क्रेडिट मिलेंगे।
एक वर्ष में 60 क्रेडिट और डिप्लोमा की उपाधि दी जाएगी। दो वर्ष में 120 क्रेडिट और एडवांस डिप्लोमा, वहीं तीन वर्ष में 180 क्रेडिट की बी.वोक डिग्री दे दी जाएगी। राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के मानकों के तहत इस व्यवस्था को तैयार किया गया है।
यूपी: वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह और शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा भाजपा प्रत्याशी, नामांकन शुरू
नई व्यवस्था के अनुसार, रोजगार और व्यावसायिक विकास के लिए छात्रों के बढ़ते अनुरोधों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। छात्र बिना कोर्स छोड़े भी क्रेडिट पूरा करने पर स्तर 4, 5 और 6 के सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। बीएचयू में हाल ही हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में भी इसे अनुमति दी गई है।