फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 11 अगस्त से पीजी और 28 से यूजी की शुरू होंगी कक्षाएं, 13 से लेकर 16 तक प्रैक्टिकल कोर्स की परीक्षाएं

Fri, 01 Aug 2025 05:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में पीजी की 11 अगस्त और यूजी की 28 अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी। वहीं यूजी में 8 से 18 अगस्त तक योग्य आवेदकों की मेरिट लिस्ट जारी होगी और सीटों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में नए सत्र 2025-26 में स्नातक यूजी की कक्षाएं 28 अगस्त और परा स्नातक पीजी की कक्षाएं से 11 अगस्त शुरू हो जाएगी। पीजी में चौथे राउंड की काउंसिलिंग और सीटों का आवंटन दो अगस्त से होगा, वहीं यूजी में 8 से 18 अगस्त तक योग्य आवेदकों की मेरिट लिस्ट जारी कर सीटों का आवंटन किया जाएगा।

विज्ञापन


पीजी में चारों राउंड में एडमिशन होने के बाद स्पॉट राउंड की प्रक्रिया 11 से लेकर 16 अगस्त तक चलेगी। वहीं यूजी में स्पॉट राउंड 28 अगस्त के बाद शुरू होगा। बीएचयू के सेंट्रल एडमिशन कमेटी की ओर से सूचित किया गया है कि यूजी में 95 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

पीजी में एडमिशन पा चुके छात्र और छात्राओं को विभागों में रिपोर्टिंग टाइम 7 से लेकर 10 अगस्त तक है। सात और आठ अगस्त को सामान्य और ईडब्ल्यूएस, वहीं 9 और 10 अगस्त को ओबीसी और एससी-एसटी अभ्यर्थियों को अपने अपने विभागों में पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा। इसी दौरान यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो 18 अगस्त को पहला स्पॉट राउंड और 22 अगस्त को दूसरा स्पॉट राउंड होगा।

विज्ञापन

13 से लेकर 16 अगस्त तक प्रैक्टिकल कोर्स की परीक्षाएं

यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर दो अगस्त किया गया है। चार और पांच अगस्त को आवेदन में सुधार की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन करा चुके अभ्यर्थियों को 13 से लेकर 16 अगस्त तक प्रैक्टिकल विषयों वाले कोर्स में दाखिले के लिए परीक्षा देगी। इसमें दृश्य कला संकाय, संगीत एवं मंच कला संकाय सहित स्पोर्ट्स कोटा वाले उम्मीदवार होंगे। इसके लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को कैंपस और संबंधित विभागों में आना होगा।
विज्ञापन

10 दिनों तक चलेगा 4 राउंड का यूजी एडमिशन

यूजी में चारों राउंड में सीटों का आवंटन 8 से 18 अगस्त तक 10 दिनों तक होगा। फीस जमा करने का लिंक और कटऑफ भी इसी समय जारी होगा। पहले राउंड में सीटों का आवंटन आठ अगस्त, दूसरे राउंड में आवंटन 11 अगस्त, तीसरा राउंड 14 अगस्त और चौथा राउंड 18 अगस्त से शुरू होगा। सभी प्रवेश होने के बाद छात्र और छात्राओं को 25 अगस्त को अपने विभागों और कक्षाओं में रिपोर्ट करने के लिए आना होगा और 28 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें