किचन में डीप फ्रिजर: मेस मैनेजर ने बताया कि जिस बर्तन में खाना रखकर परोसा जा रहा है, वो स्टेनलेस स्टील के है। पनीर और सब्जियों के लिए एक डीप फ्रिजर भी है। मेस संचालक अनुराग पाठक ने बताया कि मेस और किचन की तीन बार सफाई की जाती है।
मेन्यू में मालपुआ-पनीर मशरूम भी: रुटीन की डाइट - रोटी, दाल, हरी सब्जी, चावल, सलाद, दही, पापड़। वहीं, अलग-अलग दिनों में पनीर कोफ्ता, छोला-भटूरा, रायता, सत्तू-आलू पराठा, खीर, मशरूम आदि बनाए जाते हैं। रविवार को स्पेशल खाने में पुड़ी, पनीर की सब्जी, पुलाव, मिक्स वेज, दही-बड़ा, मालपुआ और सलाद दिए जाते हैं।
एलबीएस हॉस्टल के एडमिन वार्डेन प्रो. आरएस मिश्रा ने बताया कि हर दिन खाने की वैरायटी बदल जाती है। किचन में मिनरल वाटर के लिए दो आरओ मशीनें लगीं हैं। प्रोटीन के लिए दालों और दही-पनीर की मात्रा बढ़ा दी गई है। एडवांस में 50 डाइट का चार्ज छात्रों से ले लिया जाता है। यदि मेस महाराज ने खाने की क्वालिटी गिराई तो उस दिन छात्रों की डाइट फ्री कर दी जाती है। या फिर मेस महाराज के उस डाइट का आधा पैसा काट लिया जाता है।