फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू का एमसीएच विंग बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एक ही छत के नीचे जच्चा-बच्चा को मिलेंगी सुविधाएं

Wed, 17 Jul 2019 12:56 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीएचयू में बन रहे माडर्न मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (MCH) विंग को बनारस का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का रूप दिया जाएगा। लेकिन, एमसीएच के निर्माण का काम अधर में लटक गया है। पिछले साल अप्रैल महीने से शुरू 100 बेड के निर्माण कार्य के पूरा होने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है लेकिन अब तक तो यहां बिल्डिंग ही पूरी नहीं बन पाई है। 

विज्ञापन


एमसीएच विंग की इंचार्ज प्रो. मधु जैन ने बताया कि इस विंग का उद्देश्य है कि मां और शिशु को स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिले। साथ ही शिशु मृत्यु दर को कम करना भी है। जिन शिशुओं को मां के दूध की आवश्यकता होगी उसे भी पूरा किया जाएगा।

इसके साथ ही माडर्न मैटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (MCH) विंग को काशी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में जाना जाएगा। साथ ही बीएचयू में एम्स की तरह आईवीएफ सेंटर भी बन रहा है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल महिलाओं और नवजात बच्चों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के बगल में एमसीएच विंग का काम 15 अप्रैल 2018 से ही चल रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

24 करोड़ 82 लाख 43 हजार 56 रुपये की लागत से बनने वाले एमसीएच विंग का काम समय से हो जाए इसके लिए दो बार प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी यहां का दौरा कर चुके हैं। अब तक यहां केवल बाहर से तो बिल्डिंग ही बन पाई है, अंदर भी काम पूरा नहीं हो पाया है। यहां तक कि अभी ऊपरी हिस्से पर भी काम ही चल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें