छात्रों को आकर्षक पदों की पेशकश
जूनियर मैनेजमेंट में अधिकारी की हिस्सेदारी 8 फीसदी, बिजनेस एनालिस्ट की 7 फीसदी, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर की 4 फीसदी, प्रोजेक्ट मैनेजर की 3 फीसदी, यंग प्रोफेशनल्स के रूप में 2 फीसदी और और टेरिटरी सेल्स इन-चार्ज के रूप में 1 फीसदी हिस्सेदारी थी।
साउथ इंडियन बैंक, बंधन बैंक, जन बैंक, एसबीआई लाइफ, आईसीआईसीआई प्रू एएमसी और यूटीआई म्यूचुअल फंड्स जैसी प्रसिद्ध फर्मों ने बीएफएसआई क्षेत्र में मार्केटिंग, वित्त, संचालन और मानव संसाधन जैसे डोमेन में छात्रों को आकर्षक पदों की पेशकश की है।
बीएचयू प्रबंध शास्त्र संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष वाजपेयी ने प्लेसमेंट टीम को बधाई दी और छात्रों को ‘व्यवसाय के लिए तैयार’ व्यक्तियों के रूप में आकार देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों के उत्साह और मानव संसाधन, वित्त और मार्केटिंग क्षेत्रों में व्यवसाय और समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने के उनके संकल्प की प्रशंसा की।
प्रो. ज्योति रोहिला राणा BHU के कला-इतिहास विभाग की अध्यक्ष बनीं
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कला संकाय के कला-इतिहास विभाग का अध्यक्ष प्रो. ज्योति रोहिला राणा को बनाया गया है। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने तीन साल के लिए उनकी नियुक्ति की है। प्रो. राणा की नियुक्ति तीन जुलाई से प्रभावी होगी। यह जानकारी बीएचयू के सहायक कुलसचिव (सामान्य प्रशासन) अशोक कुमार शर्मा ने दी।