kashi hindu vishwavidyalay bhu
- फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu
बीएचयू में मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस के छात्रों ने एक बार फिर भत्ते में वृद्धि का मुद्दा उठाया है। छात्रों ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय पर धरना देकर नारेबाजी भी की। उधर, कुलपति से बातचीत में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। जिसके बाद छात्रों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया।
विश्वविद्यालय में पुस्तकालय और सूचना विज्ञान के छात्रों ने बताया कि भत्ते को 5 हजार से बढ़ाकर 11 हजार करने की मांग कई बार करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ही धरने का निर्णय लिया गया है। 31 अगस्त को कुलपति से बातचीत के दौरान भी मामले को शिक्षा मंत्रालय के पास भेजने और जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। धरने में गिरीश तिवारी, सुधांशु सोनी, कुणाल, शुभम, सतीश, अमरजीत, साहिल, अमित, परमानंद, संजय, नीरज, हरेंद्र, अश्वनी, कांची, निधि, राखी, संध्या, सरस्वती आदि मौजूद रहे।